ब्रह्मर्षि विकास मंंच का दो दिवसीय सामूहिक यज्ञोपवीती संस्कार शुरू हुआ. रविवार को पहले दिन मड़वा, मटकोड, सत्यनारायण कथा का कार्यक्रम हुआ. इस मौके पर 41 बच्चों का जनेऊ हो रहा है. उनके परिवार के लोग के साथ ही ब्रह्मर्षि समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र राय, राम प्रकाश पांडेय, रामनारायण शर्मा , टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी प्रभात शर्मा के अलावा बड़ी संख्या मं समाज के लोग आए. कार्यक्रम में सर्वप्रथम परशुराम ऋषि, स्वामी सहजानंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस मौके पर मुख्य अतिथि रविन्द्र राय ने अक्षय तृतीया के अवसर पर परशुराम को नमन करते हुए ब्रह्मर्षि समाज के पराक्रम को याद दिलाया।
उन्होंने कहा इस समाज ने कई महान व्यक्ति को जन्म दिया जिन्होंने समाज को देने की प्रवृत्ति सिखाई. उन्होंने इस अवसर पर बैकुंठ शुक्ल, डा. श्रीकृष्ण सिंह जैसे लोगों के योगदान को याद किया. उन्होंने ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के इस कार्य को सराहा और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज की अर्थ बचेगी, सामूहिक आने का अभ्यास होगा. प्रभात शर्मा ने भी आगे इस प्रकार के आयोजन को बढ़ाने का अनुरोध किया. कार्यक्रम में मातृ शक्ति की भी संख्या काफी रही जिनका मंगल गान समय- समय पर हो रहा था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव मुकेश शर्मा , संरक्षक हरेन्द्र पांडेय, रमेश कुंवर, निशांत कुमार, प्रमोद ठाकुर, मनोज ठाकुर, कुंदन, संजीव ओझा, विजय नारायण, सुधीर सिंह, गोपाल ठाकुर, रविन्द्र पांडेय, संजय सिंह, नवीन कुमार, राजेश कुमार सिंह, प्रभाकर शर्मा, कृष्णकांत पांडेय, राजीव सिंह, श्रीनिवास ठाकुर, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कामेश्वर तिवारी, महेश तिवारी, शंभू शर्मा, बलिराम पांडेय, सुनील पांडेय, चंदन सिंह, मृत्युंजय सिंह, मुकेश सिंह, झूलन ठाकुर, शशि चौधरी, कुंदन दीक्षित, आयुष,अमरेेन्द्र कुमार सिंह, अमरेन्द्र शर्मा, पंकज चौधरी, पवन सिंह, राजेश सिंह आदि सहयोग रहा. इस मौके पर जमशेदपुर के सभी इकाई के पदाधिकारी व ब्रह्मर्षि समाज के लोग भी शामिल हुए।
