April 20, 2026
POLITICS

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर नेक्स्टजेन ने गर्मी को देखते हुए आमलोगों व राहगीरों को राहत प्रदान करने के लिए ‘वाटर ऑन व्हील्स 2.0’ अभियान शुरू किया. इस पहल के अंतर्गत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे दैनिक श्रमिकों, राहगीरों एवं जरूरतमंदों को इस तपती गर्मी में राहत मिल सके।

इस सेवा अभियान को उस समय विशेष प्रोत्साहन मिला, जब जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय,ख् समाजसेवी शिव शंकर सिंह व पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल नेे अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस पहल की सराहना की व टीम का उत्साहवर्धन किया. रोटरी क्लब जमशेदपुर नेक्स्टजेन 2024 में शुरू हुआ जो रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3250 के अंतर्गत किया गया था. क्लब की स्थापना का उद्देश्य युवा ऊर्जा को समाजसेवा से जोडऩा और एक ऐसा मंच तैयार करना है, जहाँ डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, इंजीनियर, स्टार्टअप फाउंडर्स एवं युवा व्यवसायी एक साथ आकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

यह क्लब युवाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करते हुए उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करता है और विभिन्न जनहित कार्यों के माध्यम से शहर में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष अनिमेष छापोलिया, आनंद प्रकाश, सौरव मूनका, अमन जालान, आकाश शाह, अंकुश जवानपुरिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *