राजकीय पॉलिटेक्निक नयाटोला में कंपार्टमेंटल परीक्षा देने पहुंचे छात्रों के दो गुटों में बुधवार को झड़प के बाद जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसमें कॉलेज के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड हरेंद्र कुमार के साथ कई छात्र घायल हो गए।
गार्ड के जबड़े में ईंट का टुकड़ा लग गया। काफी खून गिरने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे अस्पताल भेजा गया।
आधा दर्जन छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाई
अचानक रोड़ेबाजी की सूचना पर शिक्षक बाहर आए और पुलिस की सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर कैंपस खाली कराया और छात्रों को शांत किया। वहीं आधा दर्जन छात्रों को पूछताछ के लिए थाने लाई।
