October 23, 2026
l80420261022141753

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां के हैदराबाद हाउस में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान वे भारत और पोलैंड के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

इससे पहले डोनाल्ड टस्क ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के आदर्श आज भी दुनिया को प्रेरित करते हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत-पोलैंड के प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा नए अवसरों को खोलने पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। आज सुबह विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “भारत और पोलैंड के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने के बारे में टस्क के विचारों को जानकर अच्छा लगा।”

उल्लेखनीय है कि पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में टस्क की यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वे वर्ष 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे। उन्होंने वर्ष 2017 में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी नई दिल्ली की यात्रा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *