अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को नई दिल्ली में हुआ जिसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन व अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। पिछले दिनों संपन्न चुनाव में बसंत मित्तल ने निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग को पराजित कर विजय हासिल की थी. शपथ ग्रहण समारोह में देशभर से समाज के प्रतिष्ठित जन, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
अधिवेशन में जमशेदपुर से पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, महासचिव मंटू अग्रवाल, सरंक्षक ओम प्रकाश रिंगसिया, युवा सम्मेलन के पूर्व महासचिव सन्नी संघी व सलाहकार दीपक पारीक ने भाग लिया।
आयोजन में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष*
समारोह का शुभारंभ परम आचार्य अनन्तविभूषित एवं जगद्गुरुत्तर आचार्य महामंडलेश्वर अनन्त श्री विभूषित श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज (काशीपीठ पीठाधीश्वर, श्री आनंद अखाड़ा, वाराणसी) के पावन करकमलों द्वारा हुआ. इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि समाज की एकजुटता और सेवा भावना से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है. उन्होंने बसंत मित्तल को बधाई देते हुए कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई टीम को संगठन के साथ साथ सनातन व राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए।
समारोह में अन्य अतिथियों में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय रक्षा रा’य मंत्री संजय सेठ, हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय चेयरमैन डा. एस. एस. अग्रवाल मंचासीन रहे। आयोजन में कई रा’यों के अग्रवाल विधायक, सांसद व देश भर में अग्रवाल सम्मेलन प्रतिनिधि शामिल हुए।
