इंडियन सुपर लीग में जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 21 मई को शाम साढ़े सात बजे से जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व ओडि़शा एफसी के बीच मैच होगा. जेएफसी की इस बार की आखिरी लीग मैच हो। इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व ओडि़शा एफसी के बीच मैच 21 मई को पहले शाम पांच बजे से होने की उम्मीद थी, लेकिन टाइटल की रेस के रोमांचक आखिरी दिन के साथ इसे दूसरे अहम मैचों के साथ मैच करने के लिए रीशेड्यूल किया गया है. यह बदलाव ईस्ट बंगाल एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट के बीच कोलकाता डर्बी के ड्रॉ होने के बाद हुआ है, जिससे जमशेदपुर जेएफसी की टाइटल की उम्मीदें काफी हद तक जिन्दा हो गई।
जेएफसी अभी 12 मैचों में 21 पॉइंट्स के साथ स्टैंडिंग में तीसरे नंबर पर है और अगर वे ओडिशा एफसी को हरा देती हैं तो इस बार 24 पॉइंट्स के साथ खत्म कर सकते हैं. हालांकि जेएफसी को लीग ट्रॉफी उठाने के लिए, कई नतीजे उनके पक्ष में होने चाहिए. मोहन बागान सुपर जायंट व ईस्ट बंगाल एफसी दोनों को अपने आखिरी मैचों में पॉइंट्स गंवाने होंगे. टाइटल जीतने का एक तरीका यह हो सकता है कि मोहन बागान अपना आखिरी मैच हार जाए, जबकि ईस्ट बंगाल ड्रॉ पर रहे या हार जाए।
इसके अलावा, पंजाब एफसी व मुंबई सिटी एफसी के बीच मैच ड्रॉ पर खत्म होना चाहिए जिससे कोई भी टीम जमशेदपुर जेएफसी से आगे न निकल सके. सभी जरूरी मैच एक साथ होने के कारण, स्पोर्टर्स एक रोमांचक शाम की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि जेएफसी चैंपियनशिप के लिए एक आखिरी कोशिश करेंगे. शहरवासियों के लिए टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू है।
