July 3, 2026
BIHAR

शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर झारखंड क्षत्रिय संघ की टेल्को इकाई ने टेल्को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बंद घरों में चोरी, महिलाओं से चेन छिनतई, लूटपाट, चापड़बाजी और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। संघ ने कहा कि हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि से आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ऐसे हालात सामाजिक सौहार्द और जनविश्वास के लिए गंभीर चुनौती हैं।

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में नियमित और सघन पुलिस गश्ती बढ़ाने, चोरी, चेन स्नैचिंग, चापड़बाजी और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थलों व संवेदनशील इलाकों में असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा हाल की घटनाओं की त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने और पुलिस की सतत निगरानी बढ़ाने का भी आग्रह किया गया। संघ ने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन शीघ्र आवश्यक कदम उठाकर शहर में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करेगा तथा आम नागरिकों का विश्वास बहाल करेगा।  इस मौके पर अशोक सिंह – केंद्रीय सचिव

संजय सिंह हितैषी– अध्यक्ष, टेल्को इकाई, इन्द्रजीत सिंह, प्रह्लाद सिंह, श्रीकांत सिंह , ओम प्रकाश सिंह,  जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, सुबोध सिंह,

हेमंत सिंह, आमित सिंह, रंजीत सिंह, सुधीर सिंह, अशोक सिंह, श्याम सिंह

बंटी सिंह, अनिल सिंह, राकेश सिंह,  टेल्को क्षत्रिय संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *