October 12, 2026
BIHAR

अमल संघ क्लब में महिला सदस्यों की ओर से ‘ओंद्री का आगमनी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओंद्री के सदस्यों ने नृत्य और संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन में सांस्कृतिक रंग और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मीता तरफदार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सब्यसाची चंद्र और श्रीमती सुष्मिता खा उपस्थित रहे। क्लब की उपाध्यक्ष पूरबी घोष ने अतिथियों को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती श्रावणी मित्र और श्रीमती इति बनर्जी ने किया। अंत में पूरबी घोष ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में मधुमिता बनर्जी की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *