July 24, 2026
SPORTS

डूरंड कप से पहले जमशेदपुर एफसी ने अपनी टीम को और मजबूत करते हुए चार अहम खिलाड़ियों को शामिल किया है। क्लब ने डिफेंडर सार्थक गोलुई का अनुबंध बढ़ाने के साथ लीवान कास्टान्हा, रेयनियर फर्नांडिस और प्रोवत लकड़ा को टीम में शामिल किया है।
28 वर्षीय डिफेंडर सार्थक गोलुई आगामी आईएसएल सत्र में भी जमशेदपुर एफसी के लिए खेलेंगे। वहीं गोवा के बहुमुखी डिफेंडर लीवान कास्टान्हा, अनुभवी मिडफील्डर रेयनियर फर्नांडिस और डिफेंडर प्रोवत लकड़ा के जुड़ने से टीम की रक्षा पंक्ति और मिडफील्ड को मजबूती मिलेगी।
जमशेदपुर एफसी 135वें डूरंड कप के ग्रुप-सी में अपना पहला मुकाबला 26 जुलाई को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में श्रीलंका के डिफेंडर्स एफसी के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 4 अगस्त को स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और 13 अगस्त को भारतीय वायुसेना फुटबॉल टीम से भिड़ेगी। ग्रुप चरण के सभी मुकाबले रांची में खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *