सार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों की चुनौती कई खेलों में देखने को मिलेगी। पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को कई पदकों की उम्मीद है, जबकि मुक्केबाजी, तैराकी, पैरा तैराकी, जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे। जानिए दूसरे दिन का पूरा भारतीय कार्यक्रम।
विस्तार
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन दमदार प्रदर्शन के बाद भारतीय दल अब दूसरे दिन अपने पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेगा। पहले दिन मुक्केबाज लवलीना बोरगोहैन ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक सुनिश्चित किया, जबकि लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल ने मौजूदा विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराकर बड़ा उलटफेर किया।
अब दूसरे दिन भारत की सबसे बड़ी उम्मीद पैरा पावरलिफ्टिंग से होगी, जहां कई भारतीय खिलाड़ी फाइनल में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा मुक्केबाजी, तैराकी, पैरा स्विमिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
पैरा पावरलिफ्टिंग से पदकों की आस
- दूसरे दिन भारत की निगाहें सबसे ज्यादा पैरा पावरलिफ्टिंग पर रहेंगी। पुरुष लाइटवेट फाइनल में अशोक और परमजीत कुमार पदक के लिए मुकाबला करेंगे।
- महिला लाइटवेट फाइनल में जसप्रीत कौर और सुमन देवी भारतीय चुनौती पेश करेंगी।
- रात में महिला हेवीवेट फाइनल में कस्तूरी राजामणि एक्शन में उतरेंगी।
- वहीं आधी रात के बाद पुरुष हेवीवेट फाइनल में सुधीर और झंडू कुमार भारत के लिए पदक जीतने की कोशिश करेंगे।
मुक्केबाजी में जदुमणि सिंह की परीक्षा
भारतीय मुक्केबाजी अभियान की शुरुआत जदुमणि सिंह करेंगे। पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-32 मुकाबले में उनका सामना स्कॉटलैंड के आरोन कुलेन से होगा। भारत को उनसे जीत के साथ अगले दौर में पहुंचने की उम्मीद रहेगी।
तैराकी, जिम्नास्टिक और लॉन बॉल्स में भी नजरें
- आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास और योगेश्वर सिंह पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे।
- तैराकी में श्रीहरि नटराज पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट में उतरेंगे। वहीं पैरा स्विमिंग में रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना और इमाम अली पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में चुनौती पेश करेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों खिलाड़ी फाइनल में खेलेंगे, जबकि श्रीहरि नटराज सेमीफाइनल में उतर सकते हैं।
- लॉन बॉल्स में महिला युगल स्पर्धा में पिंकी और रूपा रानी तिर्की की जोड़ी दक्षिण अफ्रीका की थाबेलो मुव्हांगो और जैकी यान्से वान रेंसबर्ग से भिड़ेगी।
- पुरुष एकल वर्ग में पहले दिन विश्व चैंपियन को हराने वाले पुतुल सोनोवाल का मुकाबला फॉकलैंड आइलैंड्स के सेसिल अलेक्जेंडर से होगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: दूसरे दिन भारत का प्रमुख कार्यक्रम (IST)
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक
- दोपहर 2:30 बजे – पुरुष टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
खिलाड़ी: तपन मोहंती, स्वाथिश केपी, तपेश्वरनाथ दास, योगेश्वर सिंह
तैराकी और पैरा तैराकी
- दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
खिलाड़ी: रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुडिग्ना - दोपहर 3:40 बजे – पुरुष S13 100 मीटर फ्रीस्टाइल हीट
खिलाड़ी: इमाम अली - दोपहर 3:56 बजे – पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक हीट
खिलाड़ी: श्रीहरि नटराज
पैरा पावरलिफ्टिंग
- शाम 5:40 बजे – पुरुष लाइटवेट फाइनल
खिलाड़ी: अशोक, परमजीत कुमार - शाम 7:24 बजे – महिला लाइटवेट फाइनल
खिलाड़ी: जसप्रीत कौर, सुमन देवी
लॉन बॉल्स
- शाम 7:30 बजे – महिला युगल सेक्शनल मुकाबला
भारत: पिंकी, रूपा रानी तिर्की
विपक्षी: थाबेलो मुव्हांगो और जैकी यान्से वान रेंसबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) - रात 10:20 बजे – पुरुष एकल सेक्शनल मुकाबला
भारत: पुतुल सोनोवाल
विपक्षी: सेसिल अलेक्जेंडर (फॉकलैंड आइलैंड्स)
पैरा पावरलिफ्टिंग
- रात 10:40 बजे – महिला हेवीवेट फाइनल
खिलाड़ी: कस्तूरी राजामणि
मुक्केबाजी
- रात 11:00 बजे – पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ-32
भारत: जदुमणि सिंह
विपक्षी: आरोन कुलेन (स्कॉटलैंड)
