August 7, 2026
image (4)

भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद एक बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया। सीनियर एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक संदिग्ध अपराधी को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि गोराडीह थाना को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि जिलेबिया मोड़ के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम के जिलेबिया मोड़ पहुंचते ही संदिग्ध युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका पीछा किया और करीब 500 मीटर की दूरी पर उसे घेरकर पकड़ लिया। आरोपी के पास से कारतूस और देसी कट्टा बरामद

गिरफ्तार युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान निकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब उससे यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह हथियार कहां से लाया था और किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके आपराधिक इतिहास और संभावित साथियों की भी जांच की जा रही है।
गोराडीह थाना पुलिस ने आरोपी निकेश कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि आरोपी किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या नहीं। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *