जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता ‘वी’ ने आज तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की घोषणा की है, जिसके साथ यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के स्पॉटिफाई प्रीमियम का लाभ उठा सकते हैं। ये प्लान एक ही रिचार्ज पर प्रीमियम म्यूजिक, एंटरटेनमेंट और डेटा के बेहतर फायदे एक साथ देते हैं, जो इन्हें म्यूजिक के साथ आने वाले सबसे किफायती प्रीपेड प्लान्स बनाते हैं। आज के दौर में, खासतौर पर युवा उपभोक्ताओं के लिए म्यूजिक डिजिटल जुड़ाव का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में स्पॉटिफाई प्रीमियम को शामिल कर वी ने प्रीमियम म्यूजिक स्ट्रीमिंग को और अधिक सुलभ बना दिया है, जिससे यूजर्स बिना किसी रुकावट एड-फ्री म्यूजिक, ऑफलाइन डाउनलोड्स और शानदार ऑडियो गुणवत्ता का आनंद ले सकते हैं।
ज्यादा एंटरटेनमेंट और ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किए गए ₹435 के ‘वी नॉन-स्टॉप हीरो’ प्रीपेड प्लान के साथ अब स्पॉटिफाई प्रीमियम भी मिलता है, जिसके लिए कोई अतिरिक्त कीमत नहीं चुकानी पड़ती। इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, रोजाना 100 एसएमएस और 28 दिनों की वैलिडिटी जैसे फायदे शामिल हैं।
