November 7, 2026
WhatsApp Image 2026-11-07 at 10.17.19 AM

धनतेरस के अवसर पर इस वर्ष जमशेदपुर के बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, मानगो, गोलमुरी और कदमा समेत शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक रौनक बनी रही। आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और वाहन खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंचे। कई बाजारों में स्थिति ऐसी रही कि लोगों को दुकानों तक पहुंचने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बाजारों में उमड़ी इस भीड़ के पीछे धार्मिक मान्यता के साथ-साथ आर्थिक और व्यावसायिक कारण भी अहम रहे। इस बार धनतेरस पर खरीदारी बढ़ने के सात प्रमुख कारण सामने आए।

दुकानदारों के आकर्षक ऑफर ने खींचे ग्राहक
बाजारों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने कई तरह के ऑफर दिए। आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में छूट, इलेक्ट्रॉनिक्स पर जीरो प्रतिशत ईएमआई, बर्तनों पर विशेष ऑफर तथा कार और दोपहिया वाहनों पर हजारों रुपये तक की छूट ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
सोने की कीमत में स्थिरता से खरीदारी को बढ़ावा
सोने की कीमत करीब 1.32 लाख रुपये के आसपास रहने से कई ग्राहकों ने इसे खरीदारी का बेहतर अवसर माना। भविष्य में कीमत बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों ने सोने के सिक्के और हल्के आभूषण खरीदे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *