July 29, 2026
IMG_9081

टॉम हॉलैंड स्टारर मार्वल की नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अपने चार दिनों के लंबे ओपनिंग वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग में 80 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। इस तूफानी बिक्री के साथ, यह फिल्म भारत में हॉलीवुड फिल्मों के लिए ‘अवेंजर्स एंडगेम’ (90 करोड़ रुपये) द्वारा बनाए गए ऑल-टाइम सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है।


पहले ही दिन के लिए करीब 31 करोड़ रुपये की टिकटें बिक चुकी हैं, जबकि वीकेंड के बाकी तीन दिनों के लिए 49 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज हुई है। मुंबई और दिल्ली-यूपी जैसे बड़े शहरों के थिएटर्स में मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म अपने 4 दिनों के विस्तारित वीकेंड में भारत में 200 करोड़ से 250 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *