सीएसआईआर-एनएमएल की ओर से जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत तारापोर स्कूल, एग्रीको, जमशेदपुर के कक्षा 11 वीं व 12वीं के छात्रों के लिए एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में 79 छात्रों (41 छात्राएं व 38 छात्र) व 4 शिक्षकगण शामिल हुए, जिनमें चंचल शर्मा व पामेला वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थीं।
कार्यक्र्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देना व उन्हें विशेष रूप से खनिज, धातु व सामग्री विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार से परिचित कराना था. सीएसआईआर एनएमएल के वरीय वैज्ञानिक डा. एस शिव प्रसाद ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, जिज्ञासु बने रहने व निरंतर नए विचारों की खोज करने के लिए प्रेरित किया. प्रतिभागियों का डा. के. गोपाला कृष्णा, वैज्ञानिक-जी व अध्यक्ष, आईएमडीसी ने अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों का वैज्ञानिकों के साथ संवाद तथा सीएसआईआर-एनएमएल की अलग-अलग प्रयोगशालाओं के भ्रमण के माध्यम से अनुसंधान वातावरण का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करना रहा।
