November 24, 2026
WhatsApp Image 2026-11-24 at 9.53.29 AM

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीसरी ग्रेट झारखंड रन एवं छठी झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन रविवार को संपन्न हुआ। दूसरे दिन ग्रेट झारखंड रन के तहत पुरुषों के लिए 5 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर की सड़क दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 2500, 1500 और 1000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित टाटा स्टील की पूर्णिमा महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन समारोह में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की।
चैंपियनशिप के समग्र परिणाम में पूर्वी सिंहभूम ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि सरायकेला-खरसावां की टीम उपविजेता रही।
मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव एसके तोमर ने आयोजन की सफलता पर टाटा स्टील, अतिथियों, अधिकारियों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों और खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से राज्य में एथलेटिक्स और दौड़ प्रतियोगिताओं को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *