November 25, 2026
WhatsApp Image 2026-11-25 at 9.40.00 AM

जुगसलाई स्थित प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राजस्थान शिवमंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली महोत्सव धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 10 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। दीप प्रज्वलन के बाद उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की आरती की। इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष छीतरमल धूत ने सभी श्रद्धालुओं को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों एवं भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।
महोत्सव को सफल बनाने में अरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रामूका, पवन सिंगोंदिया, सांवर लाल शर्मा, पवन काबरा, विश्वनाथ शर्मा, सुशील सर्वा, संजय गुप्ता एवं जगदीश धूत की विशेष सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में मुरलीधर केडिया, मुकेश मित्तल, आचार्य पंचम नाथ जी महाराज, महावीर चौबै, सीए विश्वनाथ अग्रवाल, सीताराम भरतिया, रिंकु सिंह, गौवर्धन गुप्ता, मंटू अग्रवाल एवं सीए राजकुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और दीपों की अनुपम छटा से आलोकित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *