जिला प्रशासन, सरायकेला-खरसावां की निर्वाचन शाखा की ओर से आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया, एसआईआर व भारत निर्वाचन आयोग से संबंधित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में अरका जैन विश्वविद्यालय की छात्रा जुबिया परवीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनायी । उपायुक्त नितेश कुमार सिंह व उप निर्वाचन अधिकारी पारुल सिंह ने प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर इसकी घोषणा की।
यूनिवर्सिटी के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के समन्वयक डॉ. मनोज कुमार पाठक के निर्देशन में जुबिया परवीन ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस सफलता के साथ अब वह राज्य स्तरीय निर्वाचन संबंधी क्विज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस उपलब्धि पर अलका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक व कुलसचिव डा. अमित श्रीवास्तव विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जुबिया परवीन को बधाई दी। तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। जुबिया परवीन विधि की छात्रा हैं और अब राज्य स्तरीय निर्वाचन संबंधी क्विज प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गई हैं।
