दक्षिण पूर्व रेवले के सीकेपी डिवीजन में यात्री टे्रनों के परिचालन में हो रही सुधार को लेकर फीडबैक जारी किया गया है. यात्रियों ने अपने फीडबैक में टे्रेनों की लेटलतीफी पर सुधार बताय रेलवे की ओर से यात्रियों का फीडबैक जारी किया गया है। रेलवे ने जारी इस फीडबैक वीडियो में कई यात्रियों ने अपनी राय साझा करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब ट्रेनों के परिचालन में सुधार देखने को मिल रहा है। यात्रियों का कहना है कि पहले जहां ट्रेनें घंटों लेट चलती थीं, वहीं अब स्थिति में बहुत हद तक सुधार हुआ है और ट्रेनें अपेक्षाकृत कम देरी से चल रही हैं।
फीडबैक में शामिल यात्रियों ने कहा कि रेलवे प्रशासन के समयबद्ध परिचालन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका असर अब धीरे-धीरे दिखने लगा है. यात्रियों ने माना कि अभी भी कुछ ट्रेनों में देरी की समस्या बनी हुई है, लेकिन पहले जैसी गंभीर स्थिति नहीं है. यात्रियों ने स्टेशन की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं की भी सराहना की. उनका कहना था कि टाटानगर रेलवे स्टेशन हमेशा से साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के मामले में अग्रणी रहा है. प्लेटफॉर्म की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, बैठने की सुविधा और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्टेशन प्रशासन लगातार सक्रिय रहता है।
रेलवे की ओर से जारी वीडियो में यात्रियों ने यह भी कहा कि स्टेशन पर सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है व यात्रियों को बेहतर अनुभव देने की कोशिश हो रही है. कुछ यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अनुरोध किया कि ट्रेनों की समयबद्धता पर और अधिक ध्यान दिया जाए जिससे लंबी दूरी और दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिल सके. वहीं रेलवे यात्रियों को परेशानी नहीं हो, टे्रनों का परिचालन समय पर किया जाए, इसके लिए लगातार प्रयासरत है. रेलवे इस दिनों कई परियोजनाओं पर भी काम कर रही है. रेलवे आने वाले दिनोंं यात्रियों को और अधिक बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही।
