April 27, 2026
politics (1)

झारखंड क्षत्रिय संघ की टेल्को इकाई की ओर से रविवार को महान नायक व समाज के प्रेरणास्रोत, साहस और पराक्रम के प्रतीक अमर सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में टेल्को प्लाजा चौक के पास जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह झारखंड क्षत्रिय संघ टेल्को इकाई की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, टेल्को इकाई के अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी समेत अन्य अतिथियों ने वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

 जनसेवा शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक चला जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों के बीच चना, बिस्किट व शरबत का वितरण किया गया. इस मौके पर झारखंड क्षत्रिय संघ के टेल्को इकाई के अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें राहगीरों के बीच चना, शरबत व बिस्कुट का वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि संघ की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता।

इस मौके पर संघ के टेल्को युवा इकाई के अध्यक्ष पंकज सिंह भी मौजूद थे. उन्होंने ऐसे आयोजन को आगे भी करने का निर्णय लिया. इस मौके पर झारखंड क्षत्रिय संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, संरक्षक एन के सिंह, महिला इकाई की अध्यक्ष कविता परमार, मंजू सिंह, संघ के महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनूप सिंह, सचिव शंभू सिंह, सुनील सिंह, सिद्धेश सिंह, रतन सिंह, इंद्रजीत सिंह, विनोद सिंह, श्रीकांत सिंह, राजकुमार सिंह, अरुण सिंह, राकेश कुमार सिंह बड़ी संख्या में संघ के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *