सिविल सर्जन डा. साहिर पॉल के निर्देशानुसार पीओडी (प्रेवेंशन ऑफ डिसाबिलिटी) दिवस के मौके पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पीओडी कैम्पस का आयोजन किया गया व कुष्ठ रोग से ग्रसित होकर दिव्यांग हुए मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, सेल्फ केयर किट व एमसीआर चप्पल का वितरण किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. साहिर पॉल ने कहा कि हमें भी कुष्ठ रोगियों से सामान्य रोगी जैसा व्यवहार करने चाहिए व यह नियमित रूप से एमडीटी दवा का सेवन करने से यह बिल्कुल ठीक हो सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि कुष्ठ रोग छूने से नहीं फैलता है और न यह पिछले जन्म का पाप से कोई संबंध है।इसका ईलाज सभी सरकारी स्वास्थ केन्द्रों में निशुल्क है तथा दवा एवं परामर्श भी निशुल्क उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया की कुष्ठ रोग का जल्द इलाज कराने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है. एन एम ए अमरेश कुमार मिश्रा ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानगो में पी ओ डी कैंप में आये हुए लोगों को बताया की सबसे पहले गर्म चीजों को हाथों से न पक?ने तथा ठण्डे मे आग सेकने मे सावधानी बरतने को कहा।
इस मौके पर सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सभी प्रखंड लेखा प्रबंधक ,पी एच एम सुमन मंडल,एमपीडब्लू उपेंद्र नाथ मोदीना, सुकराम महाली, जन्मेजय महतो, राम कृष्णा पानी,चंदन कुमार मन्ना, बबलू मुर्मू, पी एम डब्लू संगीता चाकी, एन एम ए अमरेश कुमार मिश्रा तथा अजय कुमार का अहम योगदान रहा।
