केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना की 24वीं किस्त को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है। हालांकि, पिछली किस्तों के जारी होने के समय को देखते हुए अनुमान है कि 24वीं किस्त सितंबर या अक्टूबर में किसानों के बैंक खातों में आ सकती है।
कई किसान अब भी पीएम किसान योजना से बाहर हैं। ऐसे किसान समय रहते आवेदन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, तो वे आगामी किस्त का लाभ पाने के पात्र बन सकते हैं।
2026 में सरकार ने योजना में रजिस्ट्रेशन और सत्यापन की प्रक्रिया को डिजिटल बनाया है। अब किसानों के लिए Farmer ID यानी फार्मर रजिस्ट्री और e-KYC पूरा करना जरूरी है।
नए किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New Farmer Registration विकल्प के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC या वसुधा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
योजना का लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है, जिनके नाम सरकारी रिकॉर्ड में खेती की जमीन दर्ज है। किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं। इसलिए लाभ लेने के लिए जमीन का रिकॉर्ड किसान के नाम होना जरूरी है।
