August 13, 2026
vivo-X300-FE-1-1024x733

Vivo X300 FE को कंपनी ने भारत में 6 मई को अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज के चौथे मॉडल के तौर पर लॉन्च किया था। अब Vivo ने इस स्मार्टफोन का नया RAM और स्टोरेज वेरिएंट बाजार में उतारा है। नए मॉडल के साथ फोन के कुल तीन वेरिएंट हो गए हैं। नए वेरिएंट में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है और यह सीरीज का एंट्री-लेवल मॉडल है।

इससे पहले Vivo X300 FE को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज तथा 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ बेचा जा रहा था। नया मॉडल ऐसे समय में पेश किया गया है, जब कंपनी ने एक दिन पहले ही मौजूदा दोनों वेरिएंट की कीमत में ₹10,000 की बढ़ोतरी की थी।

8GB+256GB मॉडल की कीमत ₹84,999 रखी गई है। ग्राहकों को SBI, HDFC Bank और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड या UPI से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके साथ 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और पुराने फोन पर 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है।

नया वेरिएंट Amazon, Flipkart और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Vivo X300 FE Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन को पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

फोन में 3nm तकनीक वाला Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Adreno 829 GPU दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर शामिल हैं। सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *