सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर 26 नवंबर को अपना 77वां स्थापना दिवस मनाएगी। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष जे.डी. पाटिल विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधुरी करेंगे।
वर्ष 1950 में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस प्रयोगशाला को राष्ट्र को समर्पित किया था। इसकी आधारशिला 21 नवंबर 1946 को रखी गई थी। सीएसआईआर की 37 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं में एनएमएल तीसरी प्रयोगशाला है। संस्थान खनिज प्रसंस्करण, धातु निष्कर्षण, मिश्रधातु विकास, अपशिष्ट पुनर्चक्रण, उन्नत पदार्थों के अनुसंधान और औद्योगिक तकनीक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
एनएमएल टाटा स्टील, सेल, बीएचईएल, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, वेदांता और जेएसडब्ल्यू सहित देश की कई प्रमुख सरकारी एवं निजी कंपनियों के साथ मिलकर अनुसंधान और तकनीकी विकास के कार्य कर रहा है।
