रोजाना ब्लैक कॉफी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर आप इसमें एक छोटा सा बदलाव कर लें, तो इसके फायदे और भी ज्यादा शानदार हो सकते हैं। हाल ही में न्यूट्रिशन कोच अंगद नरूला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया है कि ब्लैक कॉफी में डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा मिलाकर पीने से शरीर और दिमाग दोनों को जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
वीडियो में बताया गया है कि ब्लैक कॉफी का कैफीन और डार्क चॉकलेट के एंटीऑक्सीडेंट्स मिलकर एक पावरफुल कॉम्बिनेशन बनाते हैं। यह मिश्रण दिमाग तक रक्त संचार (Blood Flow) को बेहतर बनाता है, जिससे मेंटल क्लैरिटी और फोकस में सुधार होता है। इसके अलावा, यह मिश्रण शरीर की ऊर्जा को अचानक टूटने (Energy Crash) से बचाता है और आपको पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस कराता है। तो अगर आप अपने रूटीन को थोड़ा बेहतर बनाना चाहते हैं, तो ब्लैक कॉफी का यह नया अंदाज आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।
