July 28, 2026
dhamal

हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फिल्मधमाल 4 लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। रिलीज के तीसरे वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। अजय देवगन और अरशद वारसी स्टारर यह कॉमेडी ड्रामा दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। आइए जानते हैं कि अब तक ‘धमाल 4’ ने वर्ल्डवाइड कितना कारोबार कर लिया है।

धमाल 4′ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 210 करोड़ के करीब

आमतौर पर फिल्मों की कमाई वीकेंड खत्म होने के बाद कम होने लगती है, लेकिन जिन फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिलता है, उनका प्रदर्शन लंबे समय तक बेहतर बना रहता है। फिलहाल ‘धमाल 4’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

तीसरा वीकेंड खत्म होने के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 18वें दिन ‘धमाल 4’ ने दुनियाभर में करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 210 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गया है।

इस उपलब्धि के साथ अजय देवगन की यह फिल्म साल 2026 की उन फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

200 करोड़ क्लब में शामिल हुईधमाल 4′

इस साल हिंदी फिल्मों में ‘धुरंधर 2‘, ‘बॉर्डर 2’, ‘भूत बंगला और अब ‘धमाल 4 ने 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया है। फिल्म की सफलता से साफ है कि इसकी मजेदार कहानी और कॉमेडी ने दर्शकों को खूब पसंद आया है।

‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए साबित कर दिया है कि मजबूत कंटेंट और मनोरंजक कहानी के दम पर फिल्में लंबे समय तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं।

जन नायकनकी रिलीज का भी नहीं पड़ा असर

कयास लगाए जा रहे थे कि साउथ सुपरस्टार विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन के रिलीज होने के बाद ‘धमाल 4’ की कमाई प्रभावित हो सकती है। हालांकि, ऐसा देखने को नहीं मिला।

‘धमाल 4’ ने नई रिलीज के बावजूद अपनी कमाई की रफ्तार बरकरार रखी है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *