June 13, 2026
VG

वी जी गोपाल मेमोरियल ट्रस्ट ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए वी जी गोपाल स्कॉलरशिप हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। ट्रस्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इंजीनियरिंग, चिकित्सा, डिप्लोमा व अलग-अलग व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी अधिसूचना के अनुसार एकीकृत इंजीनियरिंग व मेडिकल पाठ्यक्रमों के छात्रों को 12,000 रुपये प्रतिवर्ष, जबकि इंजीनियरिंग, चिकित्सा, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस मैनेजमेंट, पर्सोनल मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, अकाउंटेंसी व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के छात्रों को 9,000 रुपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाएगी. वहीं ऐसे प्लस-टू छात्र, जिन्होंने अपने कमाने वाले अभिभावक को खो दिया है, उन्हें 7,200 रुपये प्रतिवर्ष की सहायता राशि मिलेग।

वीजी गोपाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओ से 20 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें से 5 छात्रवृत्तियां विशेष रूप से छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी. आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच हुआ होना चाहिए। इसके अलावा अभिभावकों का मूल वेतन 78,310 रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होना चाहिए. चयन प्रक्रिया में अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताओं व प्राप्तांकों को आधार बनाया जाएगा. इंजीनियरिंग व मेडिकल डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए प्लस-टू के अंक, डिप्लोमा एवं प्लस-टू स्तर के लिए माध्यमिक परीक्षा के अंक, एमबीए एवं पर्सोनल मैनेजमेंट के लिए स्नातक स्तर के अंक तथा अकाउंटेंसी पाठ्यक्रमों के लिए इंटरमीडिएट स्तर के अंक पर विचार किया जाएगा।

आवेदन पत्र टाटा स्टील के एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो से कार्यालय समय में प्राप्त किए जा सकते हैआवेदन पत्र 13 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक जारी किए जाएंगे, जबकि पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन 30 जुलाई 2026 तक एरिया मैनेजर (एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो), कमर्शियल बिल्डिंग, टाटा स्टील, बिष्टुपुर, जमशेदपुर कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे. ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि अधूरे आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे तथा छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए छात्रों को प्रत्येक वर्ष कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *