June 13, 2026
POLITICS (1)

राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार जिला में नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 10-25 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशामुक्त समाज के निर्माण तथा आमजन, विशेषकर युवाओं को नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों तथा नशा मुक्ति के उपायों के संबंध में जागरूक करेगा।

उपायुक्त ने मौके पर सभी को नशापन से दूर रहने की शपथ दिलाई और कहा कि नशापान न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही आम नागरिकों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न प्रचार-प्रसार सामग्री, ऑडियो संदेश एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को नशे से होने वाली हानियों तथा नशामुक्त जीवन के लाभों की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *