August 25, 2026
2

टीवी की दुनिया में कई ऐसे शोज आए, जिन्होंने लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। इन्हीं में से एक क्राइम थ्रिलर शो ‘CID’ भी है। साल 1998 में शुरू हुआ यह सीरियल करीब 20 साल तक टीवी पर प्रसारित हुआ और इसके किरदारों की लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

इतनी लंबी और शानदार पारी के बाद साल 2018 में ‘CID’ को बंद कर दिया गया। इसके बाद मेकर्स ने साल 2024 में ‘CID 2’ के जरिए शो को फिर दर्शकों के बीच लाने की कोशिश की, लेकिन यह सिलसिला ज्यादा लंबा नहीं चल सका और 2025 में शो दोबारा ऑफ एयर हो गया। अब इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने शो के बंद होने की असली वजह पर बात की है।

दयानंद शेट्टी के मुताबिक, ‘CID’ के बंद होने के पीछे अंदरूनी राजनीति जिम्मेदार थी। उन्होंने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि शो को दर्शकों से आज भी काफी प्यार मिलता है। उन्होंने यह भी याद किया कि दिवंगत गायिका लता मंगेशकर शो की बड़ी प्रशंसक थीं और इसके बंद होने पर उन्होंने सोनी चैनल के अमेरिका स्थित ऑफिस में फोन तक किया था।

अभिनेता के अनुसार, साल 2016 के आसपास चैनल और शो की टीम के बीच प्रोड्यूसर को बदलने को लेकर मतभेद शुरू हुए थे। चैनल प्रोड्यूसर बदलना चाहता था, लेकिन शो के कलाकार इसके लिए तैयार नहीं थे। दयानंद ने बताया कि इसी वजह से धीरे-धीरे विवाद बढ़ा और आखिरकार शो को बंद करने का फैसला लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *