ओटीटी पर दर्शकों को हर तरह के जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज देखने का मौका मिलता है। खासकर क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर कंटेंट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। बैंक रॉबरी पर आधारित कहानियां भी लंबे समय से फिल्ममेकर्स की पसंद बनी हुई हैं।
इसी कड़ी में हाल ही में एक ऐसी फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसकी बैंक लूट की कहानी नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ को भी टक्कर देती नजर आती है।
थिएटर्स में दस्तक देने के बाद अब यह फिल्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हो रही है। करीब 2 घंटे 46 मिनट लंबी इस फिल्म की कहानी एक बैंक कर्मचारी की जिंदगी में आए उस मोड़ को दिखाती है, जब उसकी आंखों के सामने लुटेरे उसी के बैंक में डकैती कर देते हैं।
इसके बाद कहानी पूरी तरह पलट जाती है। बैंक कर्मचारी लुटेरों से बदला लेने के साथ-साथ बैंक का सारा पैसा वापस लाने की कोशिश करता है। इस पूरे सफर में दर्शकों को सस्पेंस, रोमांच और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलते हैं।
तो अब इस सस्पेंस से पर्दा उठा देते हैं। यहां जिस फिल्म की बात हो रही है, उसका नाम मलयालम सिनेमा की ‘आई नोबडी’ (I Nobody) है।पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था और अब ‘आई नोबडी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी धमाल मचा रही है। ओटीटी पर रिलीज होते ही यह फिल्म मस्ट वॉच बन गई है। ऐसे में अगर आप साउथ सिनेमा की शानदार और रोमांचक फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ‘आई नोबडी’ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
