August 24, 2026
3

यशस्वी जायसवाल और आशिता फर्नांडो को कोलंबो टेस्ट के पहले दिन मैदान पर हुई तीखी झड़प भारी पड़ गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी मानते हुए 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया है। दोनों को एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।दरअसल, आशिता फर्नांडो ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड करने के बाद उन्हें कथित तौर पर विदाई दी। पवेलियन लौटते समय यशस्वी ने पलटकर फर्नांडो से बात की और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद श्रीलंकाई टीम के अन्य खिलाड़ियों ने बीच में आकर स्थिति को संभाला।ICC ने अपने आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के तहत दोनों को अनुचित शारीरिक संपर्क का दोषी पाया। इसी के तहत दोनों पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना और एक-एक डिमेरिट अंक लगाया गया।ICC ने बताया कि पिछले 24 महीनों में दोनों खिलाड़ियों के नाम ऐसा कोई दूसरा मामला दर्ज नहीं हुआ है। दोनों ने आरोपों को स्वीकार करने के साथ मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट की ओर से दी गई सजा भी मान ली। इसलिए इस मामले में औपचारिक सुनवाई नहीं की गई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *