February 10, 2025
HOI

पटना नगर निगम ने गंगा घाटों पर सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। तमाम आग्रहों के बावजूद दुर्गा पूजा के बाद पूजन सामग्री गंगा किनारे फेंक दी गयी थी। दीघा नहर से लेकर पटना सिटी के घाटों तक कचरा फैल गया था। छठ पर्व के दौरान गंगा तटों पर होने वाले आयोजनों को देखते हुए निगम के सभी अंचलों में अतिरिक्त सफाई मित्रों की मदद से सफाई कराई गयी। नगर आयुक्त ने सभी गंगा घाटों को चकाचक करने का निर्देश दिया है।

नगर आयुक्त के निर्देश पर सभी सफाई निरीक्षकों ने अपने-अपने घाटों की सफाई कराकर ग्रुप में तस्वीर डाली। साथ ही वायरलेस पर सफाई पूरी होने की घोषणा की जाती रही। जलसार कम होने के चलते कलेक्ट्रेट घाट से दूर चली गयी हैं। इस घाट पर भी लोगों ने बड़ी मात्रा में पूजन सामग्री रख दी थी। दोषा पोपुल घट पर्यटन घाट, 93 घाट, कले रानीघाट, पटना कालेज घाट धाट सहित कई घाटों पर गंदगी फैली हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *