November 20, 2026
WhatsApp Image 2026-11-20 at 9.46.57 AM

शहरवासियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीके बिरला हॉस्पिटल्स के कोलकाता स्थित सीएमआरआई की नई क्लिनिक 20 नवंबर से बिष्टुपुर में शुरू होगी। इस क्लिनिक में कोलकाता के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।

इस मौके पर बिष्टुपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर ने कहा कि इससे हड्डी रोग, जोड़ों की समस्या व यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी। क्लिनिक में रोबोटिक ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. कुनाल कांति पाल तथा कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट, यूरो-ऑन्कोलॉजिस्ट एवं रीनल ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. जीशान रहमान मरीजों को परामर्श देंगे। चिकित्सक मरीजों को बीमारी की पहचान, जांच और उपचार के विकल्पों की जानकारी देंगे।

इस मौके पर डॉ. कुनाल कांति पाल ने कहा कि हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी बीमारियों में समय पर विशेषज्ञ सलाह मिलने से मरीजों की चलने-फिरने की क्षमता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। वहीं, डॉ. जीशान रहमान ने कहा कि यूरोलॉजी से संबंधित बीमारियों में शुरुआती जांच और समय पर उपचार बेहद जरूरी है।यह क्लिनिक बिष्टुपुर स्थित प्रिंस मेडिकल, 6, नटराज मेंशन, मेन रोड में संचालित होगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य कोलकाता से बाहर भी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करना है। इससे जमशेदपुर और आसपास के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए कोलकाता जाने की जरूरत कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *