November 21, 2026
image (2)

गोरखपुर से कटिहार जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट हो गए। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से महिला को सुरक्षित नीचे उतारकर तत्काल एंबुलेंस के जरिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला सुप्रिया मिश्रा अपने पति अनुराग मिश्रा के साथ गोरखपुर से कटिहार की यात्रा कर रही थीं। दोनों यात्री आम्रपाली एक्सप्रेस के बी-वन (B1) कोच में सीट संख्या 44 और 58 पर सफर कर रहे थे। खगड़िया स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान करने के बाद अचानक सुप्रिया मिश्रा की तबीयत बिगड़ने लगी। पत्नी की हालत बिगड़ती देख पति अनुराग मिश्रा ने घबराने के बजाय समझदारी दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *