September 16, 2026
01M2J5RP11WEA932HPNJ1H6Z2Y

श्री राम मंदिर ट्रस्ट के भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की बैठकों का दौर मंगलवार को भी जारी रहा, उन्होंने राम कथा संग्रहालय में कहा कि राम मंदिर का निर्माण पूरा हाे गया है। अंतिम भुगतान की प्रक्रिया चरम पर है और भविष्य में भवन निर्माण की गुणवत्ता बनी रहेगी इसको लेकर कंपनियों से बैंक गारंटी ली जा रही है। 60 से 70 प्रतिशत निर्माण के अंतिम बिलों का इंजिनियर्स इंडिया ऑडिट करेगी।

राम कथा संग्रहालय में बनने वाली 20 गैलरियों के निर्माण के लिए 10 अक्टूबर से टेंडर शुरू होंगे। भगवान राम के जीवन चरित्र से जुड़ी गैलरियों का निर्माण होगा। 500 वर्षों से चल रहे राम मंदिर आंदोलन में न्यायालय की भूमिका भी प्रदर्शित होगी। आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *