May 5, 2026
Miu signing

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन के लिए यह गौरव का क्षण है कि उसकी स्पोर्ट क्लाइम्बिंग अकादमी के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी अमन, अनीशा व जोगा का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए हुआ है।

इस घोषणा की जानकारी एक विशेष कार्यक्रम के दौरान दी गई, जहां खेलों के विकास में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए जेसीएपीसीपीएल व टीएसएएफ के बीच एक एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डीबी सुन्दर रामम व जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी थे।

एशियन गेम्स 2026 के लिए तीन खिलाडय़िों का चयन टीएसएएफ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. अमन व अनीशा इससे पहले एशियन गेम्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *