May 5, 2026
TATA STEEL

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने अपनी महिला राइंग टीम ‘स्टील ओअर्स’ की आधिकारिक टीम किट लांच की, जो अस्मिता राष्ट्रीय महिला रोइंग लीग में भाग लेगी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट डी बी सुन्दर रामम व जेसीएपीसीपीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी थे।

टीएसएएफ रोइंग अकादमी के आधिकारिक साझेदार जेसीएपीसीपीएल क्षेत्र में रोइंग खेल के विकास व विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उनके निरंतर सहयोग ने युवा खिलाडिय़ों के लिए मजबूत आधार तैयार करने में मदद की है और अकादमी को महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम बनाया है. यह टीएसएएफ रोइंग अकादमी के लिए महत्वपूर्ण चरण है, जिसने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दिखायी है।

अकादमी ने हाल ही में नेशनल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में 4 राष्ट्रीय पदक जीतकर अपनी पहली राष्ट्रीय स्तर की सफलता हासिल की है. टीएसएएफ अब अपनी टीम स्टील ओअर्स के साथ राष्ट्रीय महिला रोइंग लीग में भाग ले रहा है, जो राष्ट्रीय स्तर पर अकादमी की बढ़ती मजबूती को दर्शाता है. टीएसएएफ रोइंग अकादमी के 18 खिलाड़ी इस लीग में है. 11 खिलाड़ी सीधे स्टील ओअर्स का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *