April 24, 2026
BIHARR

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के द्वारा जुगशालाई के  कुँवर सिँह चौक स्थित बाबू वीर कुँवर सिँह के अदामकद प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर 1857 के महान क्रांति में उनके अमिट, अदामय साहस और बलिदान को याद किया |

इस मौक़े पर प्रदेश महामंत्री समरेश सिँह ने बताया की बाबू वीर कुँवर सिँह एकलौते ऐसे योद्धा थे जिन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजो के दाँत खट्टे कर दिए थे, जिन्होंने दानापुर से लेकर आजमगढ़ तक अंग्रेजो को हराकर वापस छीन लिया था इसी लड़ाई के क्रम में ज़ब उनके बांये हाथ में गोली लग गयी थी तो उन्होंने अपने ही दांये हाथ से उसको काटकर गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया था ताकि उसका जहर उनके पुरे शरीर में ना फ़ैल जाये |

ऐसे महान योद्धा को याद कर उनके बलिदान को हम विजयाउत्सव के रूप में मनाते है | इस मौक़े पर मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिँह राजपूत, प्रदेश महामंत्री समरेश सिँह, प्रदेश मंत्री महेश सिँह, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिँह, श्रीकांत सिँह, संतोष सिँह, शुभम सिंह, देवांशु शेखर, रौनक सिसोदिया, रवि शंकर सिँह, सदानंद सिँह, अभिजीत सिँह, मोनू सिँह एवं आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *