April 23, 2026
utsav (1)

ह्मर्षि विकास मंंच की ओर से आयोजित सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में दूसरे दिन 41 बटुकों का यज्ञोपवीत कराया गया. इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और समाज के लोग शामिल हुए. दूसरे दिन आयोजन सुबह 6 बजे से शुरू हुआ, जिसमें घृत धारी, मुंडन , भिक्षाटन आदि हुआ. शाम में प्रवचन व आरती की गई. इस मौके पर बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए चतरा के सांसद सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, संरक्षक राम प्रकाश पांडेय, अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, अंगद तिवारी, प्रभाकर शर्मा शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने परशुराम ऋषि व स्वामी सहजानंद के चित्र पर पुष्पांजलि कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि कालीचरण ने परशुराम व स्वामी सहजानंद को नमन करते हुए यज्ञोपवीत व  संस्कार के महत्व को बताया. उन्होंने कहा ब्रह्मर्षि समाज के शास्त्र और शस्त्र को समान रूप से साधने के कारण समाज में प्रगत स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने पहले व वर्तमान में जिन लोगों ने अपने कार्य से इस देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया है उनका भी स्मरण किया जिसमें बैकुंठ शुक्ल, श्रीकृष्ण सिंह, योगेंद्र शुक्ल, रजत शर्मा, कला में पंकज त्रिपाठी को भी याद किया. उन्होंने ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के इस कार्य को सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज की अर्थ बचेगी, सामूहिक आने का अभ्यास होगा।

लक्ष्मण सिंह ने इस समाज के कर्मठता और अनुशासन का जिक्र किया और कहा आज यह समाज जहां उपस्थित रहता है वहां अपनी अमित छाप छोड़ता है. इस अवसर पर जिला के सभी पदाधिकारी व सभी इकाई के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी समेत समाज के लोग मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव मुकेश शर्मा, प्रमोद ठाकुर, श्रीनिवास ठाकुर, शशि सिंह, सुनील पांडेय, रजनीश पांडेय, गोल्डन, मनोज ठाकुर, कुंदन, संजीव ओझा, विजय नारायण, सुधीर सिंह, गोपाल ठाकुर, रविंद्र पांडेय, संजय सिंह, नवीन कुमार, संजय शर्मा, संजय कुमार सिंह, महेश तिवारी, कामेश्वर तिवारी,  वीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, कृष्णकांत पांडेय, राजीव सिंह, राजेश सिंह आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *