April 24, 2026
SPORTS

एक्सएलआरआई के छात्रों की टीम ने  अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस एथिक्स व सस्टेनेबिलिटी केस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए. यह प्रतियोगिता लोयोला मेरीमाउंट यूनिवर्सिटी की ओर से हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में 7 देशों की 41 यूनिवर्सिटी की 59 टीमों व 270 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. बिजनेस एथिक्स व सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में इसे वैश्विक स्तर का प्रतिष्ठित मंच माना जाता है।  एक्सएलआरआई की टीम नेक्सस कॉरपोरेशन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 26 मिनट और 10 मिनट प्रस्तुति श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया, जबकि 90 सेकंड सस्टेनेबिलिटी पिच में रनर-अप रही।

वहीं ‘बी ई कंसल्टिंग व द क्लाइमेट कंपेंसेटर्स ’ टीमों ने 25 मिनट प्रस्तुति श्रेणी में रनर-अप स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया. जेआरडी टाटा फाउंडेशन व बिजनेस एथिक्स ने इन टीमों के चयन और प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी 30 टीमों में से कठोर चयन प्रक्रिया के बाद तीन टीमों का चयन किया गया और उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *