June 11, 2026
SPORTS

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब की यूथ टीमें आने वाले जमशेदपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन (जेएसए) लीग में भाग लेने के लिए तैयारी कर रही है. कैजाद अंबापर्दिवाला की कोचिंग वाली रिजर्व टीम कॉम्पिटिशन के प्रीमियर डिवीजन में भाग लेगी, जबकि शक्ति सिंह की कोचिंग वाली यूथ टीम कॉम्पिटिशन के ए डिवीजन में भाग लेगी. टीमें जमशेदपुर में करीब एक सप्ताह से टूर्नामेंट के लिए ट्रेनिंग और तैयारी कर रही हैं. रिजर्व टीम का मकसद पिछले वर्ष के शानदार अभियान को आगे बढ़ाना है, जिसमें वे सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

उयही टीम अप्रैल में पंजाब में हुई एआईएफएफ अंडर-18 एलीट लीग के क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंची थी. वे शहर के सबसे कॉम्पिटिटिव फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक में अपने डेवलपमेंट का लक्ष्य रखेंगे, जो आने वाले सीजन से पहले प्री-सीजन टूर्नामेंट के तौर पर काम करेगा। इस बीच जेएफसी की यूथ टीम कोच शक्ति सिंह की गाइडेंस में ए डिवीजन में भाग लेगी. जेएफसी यूथ के हेड कोच कैजाद अंबापर्दिवाला का मानना है कि यह टूर्नामेंट सीजन से पहले खिलाडिय़ों को अच्छा मौका देगा और उनका मकसद अपने खिलाडिय़ों से बेस्ट निकलवाना है।

उन्होंने कहा कि जेएसए प्रीमियर डिवीजन युवा खिलाडिय़ों के लिए एक जरूरी कॉम्पिटिशन है. यह उन्हें अनुभवी टीमों के खिलाफ कीमती गेम टाइम देता है और यूथ फुटबॉल व प्रोफेशनल लेवल के बीच के गैप को कम करने में मदद करता है।  जेएफसी की युवा टीमें आने वाले सीजन के लिए एक पॉजिटिव शुरुआत की तैयारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *