टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन कर्मचारियों का सात वर्षों के लिए ग्रेड रिवीजन समझौता हुआ. समझौते के तहत पुराने ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में 19,155.50 रुपये जबकि न्यू सिरीज ग्रेड के कर्मचारियों के वेतन में 18,182.50 रुपये की बढ़ोतरी होगी. पुराने गे्र्रड के कर्मचारियों के लिए यह समझौता 1 अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2031 तक जबकि एन एस सीरीज के कर्मचारियों के लिए 1 अप्रैल 2025, से 31 मार्च 2032 तक प्रभावी रहेगा।
शुक्रवार को टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन प्रबंधन व टाटा टिनप्पलेट वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों के लंबित ग्रेड रिवीजन पर समझौता हुआ. कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन समझौते में अलग-अलग मदों में बढ़ोतरी की गई. कर्मचारियों को शिक्षा सहायता भत्ता के रूप में अतिरिक्त फायदा प्रदान किया गया है. इसके साथ ही पदोन्नति, अवकाश नकदीकरण, एलटीए, नाइट शिफ्ट भत्ता व अन्य सुविधाओं को भी यथावत रखा गया है।
कर्मचारियों को मिलेंगी ये राशि
एजीबी: पुराने ग्रेड को 51,00 व एनएस ग्रेड को 2700 रुपये
आकस्मिक भत्ता : पुराने ग्रेड को 2,142 व एनएस ग्रेड को 1,1554 रुपये
एलाउंस: पुराने ग्रेड को 5,900 व एन एस ग्रेड को 5,900 रुपये
हाउस रेंट अलाउंस: पुराने गे्रड को 1,155 व एनएस ग्रेड को 970 रुपये
फिटमेंट अलाउंस: ओएस ग्रेड को 300 व एनएस ग्रेड को 300 रुपये
आईपीआर: ओएस ग्रेड 1,250 व एनएस ग्रेड को 1,250 रुपये
नाइट शिफ्ट अलाउंस: पुराने गे्रड को 630 व एनएस ग्रेड को 630 रुपये
एजुकेशन असिस्टेंट अलाउंस: ओएस को शून्य एन एस ग्रेड को 12,00
लीव इंकेशमेंट अलाउंस: ओएस व एनएस ग्रेड को 1700-1700 रुपये
एलटीए: पुराने व एनएस ग्रेड को 375-375 रुपये
प्रमोशन बेनीफिट: पुराने व एनएस ग्रेड को 603.50-603.50 रुपये
समझौता पत्र पर इन्होंने किए हस्ताक्षर
टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी सन्याल, वाइस प्रेसीडेंट ऑपरेशन डाउनस्ट्रीम उज्ज्वल चक्रवर्ती, सीएचआरओ, इंडिया मैन्युफैक्चरिंग जुबिन पालिया, चीफ, टिनप्लेट डॉ. सुरो ज्योति डे, चीफ, एचआरबीपी सोनम रंजन , हेड, एचआरबीपी दीपक वर्गीज व सीनियर एरिया मैनेजर, ईआर गुरप्रीत सिंह जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसीडेंट परविन्दर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट जगजीत सिंह , संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र ,असिस्टेंट सेक्रेट्री विनय कुमार साहू, सह कोषाध्यक्ष सूर्य भूषण शर्मा , टे्रेजरर संग्राम किशोर दास ने हस्ताक्षर किए।
