June 17, 2026
bihar (1)

उपायुक्त  राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, सुझाव एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने जमीन विवाद, घरेलू विवाद, चिकित्सा सहायता, ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, आरटीई के तहत स्कूल में नामांकन, बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें, पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण लाभ दिलाने तथा जनहित से जुड़े आवेदन, ज्ञापन और मांगपत्र प्राप्त हुए।

 उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की नियमित समीक्षा करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि जिलेवासी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए जिला प्रशासन के समक्ष जन शिकायत निवारण दिवस में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार अपनी बात रख सकते हैं, जिनके निराकरण के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *