April 19, 2026
bihar

ब्रह्मर्षि विकास मंंच का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार 19 व 20 अप्रैल को सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें फिलहाल 41 बटुकों का यज्ञोपवीत होना है हालांकि संख्या में कुछ बढ़ोतरी भी हो सकती है।  गुरुवार की सुबह तुलसी भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्रह्मर्षि विकास मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, संरक्षक राम प्रकाश पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार व  कार्यक्रम के प्रभारी प्रभाकर शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का यह लगातार आठवां वर्ष है।इस आयोजन का मूल उद्देश्य आज कल के भाग दौड़ के समय में समाज अपने संस्कार के साथ बंधा रहे, सबका संस्कार समय पर हो, पैसे की बचत हो, सामूहिक आने का संस्कार भी बने, समाज के लिए सहयोग बढ़ाना , समय की बचत हो।

उन्होंने कहा कि  इस आयोजन को लेकर मंच पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैठक व संपर्क के माध्यम से प्रयास कर रहा है. अभी तक मंच की 15 इकाई ने जमशेदपुर में रहने वाले ब्रह्मर्षि समाज के हजारों घरों में संपर्क किया. यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक व्यक्ति के तन, मन और धन के सहयोग से हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में यज्ञोपवीत के लिए बैकुंठवासी स्वामी रंग रामानुजाचार्य महाराज के महान कृपापात्र आचार्य डा. रंगेश शर्मा व उनकी 11 लोगों की टीम बिहार से आ रही है। 19 अप्रैल को मड़वा, मटकोड आदि होंगे व दूसरे दिन जनेऊ होगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सफल हो इस निमित्त आयोजन समिति ने कई विभाग बनाए जिसमें, भवन, जल एवं बिजली, आपूर्ति, स्वच्छता, अतिथि सत्कार, सहायता केंद्र, प्रचार एवं प्रसार, कार्यक्रम प्रभारी, भोजन विभाग, यज्ञशाला विभाग प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा के पूर्व सांसद व झारखंड के पूर्व मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रविन्द्र राय व जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार रहेंगे. उन्होंने कहा कि 20 को समारोह में मुख्य अतिथि चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, सारठा विधानसभा के विधायक चुन्ना सिंह, पूर्व डीआईजी लक्ष्मण सिंह रहेंगे. इस मौके पर कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी, उपाध्यक्ष विजय नारायण, ठाकुर गोपाल सिंह, कदमा इकाई अध्यक्ष मुन्ना सिंह, बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष संजय सिंह, राजीव कुमार, कुंदन दीक्षित, बच्चा सिंह, आयुष कुमार, सुधीर सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *