October 3, 2026
BIHAR

वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जमशेदपुर वन प्रमंडल की ओर से टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के सहयोग से शुक्रवार को ‘वॉक फॉर वाइल्डलाइफ’ वॉकथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वन भवन, सोनारी से किया गया।
झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत आयोजित इस वॉकथॉन का उद्देश्य लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे हुई।
आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। वॉकथॉन के माध्यम से वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *