राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर विद्यालय में दिनांक 27 से 30 अगस्त तक विभिन्न तरह खेल का आयोजन किया जिसमें छात्रों के लिए फुटबल प्रतियोगिता तथा छात्राओं के लिए बैडमिंटन ,कबड्डी तथा म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया तथा रविवार को फाइनल मैच खेला गया जिसमें विजेता टीम तथा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
खेल गुरु ध्यानचंद को पुष्पांजलि तथा श्रद्धा निवेदन किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह में लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रेसिडेंट लायंस महारुख मेहता तथा समाजसेवी और डिस्ट्रिक्ट education चेयरपर्सन जिला 322A एम एम जे एफ लायंस पूरबी घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।फुटबल के विजेता टीम शुभजीत बनर्जी और उपविजेता के टीम अनूप हजारी के टीम को पुरस्कृत किया गया तथा विजेता छात्रों और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रणब कुमार घोष,शिक्षिका पिंकी दास,सुश्री पन्ना बोस,श्रीमती मुक्ति सरकार,संतु बहादुर,कृष्ण चंद्र महतो,मधुसूदन महतो का इस खेल दिवस का आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।इनरव्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर का अहम् योगदान रहा।
