October 16, 2026
Gajab-Raat1

मनोज बाजपेयी की आगामी पुलिस-ड्रामा एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। रितेश शाह के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण नीरज पांडे ने किया है। पहले इसका नाम ‘घूसखोर पंडित’ रखा गया था, लेकिन विवाद के बाद शीर्षक बदल दिया गया। फिल्म सिनेमाघरों के बजाय सीधे ओटीटी मंच पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।

ट्रेलर में मनोज बाजपेयी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो दिल्ली के कनॉट प्लेस में छापेमारी के लिए पहुंचते हैं। इसी दौरान एक युवती की हत्या हो जाती है और मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले राज सामने आने लगते हैं। फिल्म की कहानी एक ही रात में हुई घटनाओं और हत्या की गुत्थी के इर्द-गिर्द घूमती है। ट्रेलर में रहस्य, तनाव और पुलिस जांच के साथ तेज रफ्तार घटनाक्रम की झलक दिखाई गई है।

फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ दिव्या दत्ता, नुसरत भरूचा, साकिब सलीम और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। एक रात में घटने वाली घटनाओं पर आधारित यह फिल्म अपराध और रहस्य की कहानी को पर्दे पर पेश करेगी। अब दर्शकों को 23 अक्टूबर को इसके डिजिटल प्रीमियर का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *