September 18, 2026
BIHAR

बिष्टुपुर स्थित द यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस को लेकर गुरुवार को प्रबंधन और कैंटीन, होटल एवं रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच समझौता हुआ। समझौते के तहत क्लब के उन स्थायी कर्मचारियों को, जिन्होंने वर्ष 2025-26 में कम से कम 30 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, 13.7 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को वास्तविक वेतन आय यानी बेसिक और डीए पर 5 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया भी मिलेगा।

समझौते के अनुसार बोनस की राशि का भुगतान कर्मचारियों को 25 सितंबर 2026 तक कर दिया जाएगा। प्रबंधन ने कर्मचारियों के प्रदर्शन और क्लब के संचालन में उनके योगदान को देखते हुए यूनियन की मांग को स्वीकार किया है। समझौते में यह भी तय किया गया कि अगले वित्तीय वर्ष से बोनस भुगतान का निर्धारण क्लब के ऑपरेशनल रेवेन्यू में वृद्धि और ग्राहक शिकायतों में कमी को आधार बनाकर किया जाएगा। इस संबंध में व्यवस्था तैयार कर प्रबंधन और यूनियन के बीच चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

समझौता 17 सितंबर 2026 को हुआ। प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष प्रबल घोष, उपाध्यक्ष जया सिंह पांडा, वेद प्रकाश ठाकुर और रंजन कुमार सिंह, मानद महासचिव अभिनव कुमार तथा मानद कोषाध्यक्ष शेखर कुमार जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह सहित कर्मचारी प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *