September 18, 2026
images (21)

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई पक्ष विपक्ष नेताओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।”

उपराष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत दुनिया में एक चमकते हुए सितारे और सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में उभर रहा है। 25 करोड़ से ज़्यादा भारतीय घोर गरीबी से बाहर निकले हैं। एक क्रांतिकारी डिजिटल क्रांति ने लाखों लोगों को सशक्त बनाया है, और अंतरिक्ष, टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग तक हर क्षेत्र में ज़बरदस्त विकास हुआ है। पिछड़े ज़िलों को ‘आकांक्षी ज़िले’, सीमावर्ती गाँवों को ‘वाइब्रेंट और पहले गाँव’ और नॉर्थ-ईस्ट को ‘अष्टलक्ष्मी’ कहना आपकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। इस सोच ने भौगोलिक रूप से पिछड़े इलाकों को सशक्तिकरण में बदल दिया है, जिससे ‘विकसित भारत’ की हमारी यात्रा में अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की सक्रिय भागीदारी संभव हो पाई है।

बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास के साथ वैश्विक पटल पर अपनी नई पहचान बना रहा है। विकास, आत्मनिर्भरता, नवाचार, डिजिटल प्रगति, बुनियादी ढाँचे के विस्तार और जनकल्याण की दिशा में देश निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। 25 वर्षों से अधिक का आपका सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों के संवर्धन और देश के कमज़ोर – वंचित जन के लिए अत्यंत फलदायी सिद्ध हुआ है। राष्ट्र की उन्नति के लिए समर्पित आपका कर्मशील जीवन करोड़ों देशवासियों को विकसित भारत के ध्येय की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा का सामर्थ्य प्रदान करें।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। आधारभूत संरचना से लेकर डिजिटल कनेक्टिविटी तक, गरीब कल्याण से लेकर नवाचार और उद्यमिता तक, हमने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय प्रगति की है। आज नागरिकों का जीवन अधिक सुगम हुआ है, अवसरों का विस्तार हुआ है और प्रत्येक नागरिक के लिए गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

केंद्रीय गृह एवम सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले प्रधानमंत्री मोदी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयाँ प्राप्त कर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवम राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा के साथ देशवासियों के कल्याण हेतु विगत पाँच दशकों से अधिक काल से अनवरत कार्य करने वाले विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश से भय, भूख और भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो, भारत आत्मनिर्भर बने तथा देश पुनः विश्व गुरू का स्थान प्राप्त करें यही शुभकामनाएँ हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करते हैं।

संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं क्योंकि वही सभी को विकसित भारत की ओर ले जा रहे हैं।

केंद्रीय विज्ञान एवम प्रद्यौगिकी मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक ऐसे नेता हैं जिनके दृढ़ संकल्प, अटूट हौसले और जन-सेवा के प्रति समर्पण ने भारत की विकास यात्रा और आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के विजन को आकार दिया है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *