झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की बागबेड़ा इकाई की ओर से तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं पारंपरिक अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, सचिव पुष्पा सिंह तथा बागबेड़ा इकाई की अध्यक्ष संध्या सिंह व लीलावती सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महिलाओं ने पारंपरिक परिधान व सोलह श्रृंगार में भाग लिया। श्रृंगार प्रतियोगिता में ज्योति सिंह प्रथम और रीना सिंह द्वितीय रहीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
अध्यक्ष डॉ. कविता परमार ने महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय सचिव पुष्पा सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में अंजू, सारिका, किरण, रीता, गीता और रीना का विशेष योगदान रहा।
